logo

RJD ने अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, संजय यादव बोले- बाबा साहेब भारत की बौद्धिक विरासत के प्रेरणास्त्रोत

rjd01111.jpg

रांची
प्रदेश राजद कार्यालय में आज भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने बाबासाहब के योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। राजद प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव ने कहा कि “बाबा साहब अंबेडकर भारत की बौद्धिक विचारधारा के प्रेरणास्त्रोत हैं। उनकी विद्वता, संघर्ष और कार्यशैली उन्हें एक महामानव के रूप में स्थापित करती है।” राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि “देश के प्रथम कानून मंत्री के रूप में अंबेडकर ने भारत को आधुनिक और समावेशी दिशा दी। उनकी दूरदर्शिता और अद्वितीय विद्वता आज भी समाज को दिशा देती है। उनकी पुण्यतिथि को राजद आदर्श संकल्प दिवस के रूप में मानता है।”


कार्यक्रम में संजय सिंह यादव, कैलाश यादव, रामकुमार सिंह यादव, सुधीर गोप, सरोज कुमार सिंह, शुभम ठाकुर समेत कई नेता मौजूद रहे। 
7 नवंबर 2025 को दोपहर 1 बजे प्रदेश राजद कार्यालय में संसदीय बोर्ड की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष, विधायक दल के नेता सुरेश पासवान, अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव, मंत्री संजय प्रसाद यादव, विधायक नरेश सिंह सहित सभी सदस्य शामिल होंगे।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive